अनुराग कोचिंग क्लासेस कर रहा है कोविड-19 कॉल का उल्लंघन

जैजैपुर, आज पूरे देश में कोविड-19 महामारी कि तीसरी लहर प्रारंभ हो चुकी है जहां पर छत्तीसगढ़ के तमाम शैक्षणिक संस्थान बद नजर आते हैं। वहीं पर प्राइवेट रूप से चला रहे कोचिंग क्लासेस वाले इसका उल्लंघन करते हुए चला रहे हैं। शासन की नजर शायद इस और कोचिंग सेंटरों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिनकी वजह से इनके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यह नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 2 जैजैपुर में खुलेआम अनुराग कोचिंग क्लासेस का संचालन किया जा रहा है। लेकिन मुख्य नगरपालिका अधिकारी शायद इस ओर से अनभिज्ञ होंगे जिनकी वजह से यह अनुराग कोचिंग क्लासेस तमाम कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए अपने संस्था को चला रहे हैं ।शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि जो निजी संस्थान के द्वारा कोचिंग चलाया जा रहा है उन पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। बाइट :- मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारी शासकीय शैक्षणिक संस्थान कोविड-19 का पालन कर रहा है उसी प्रकार से प्राइवेट कोचिंग सेंटर को भी कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए पालन करना चाहिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *