कड़कड़ाती ठंड में पूल में उतरी सृष्टि रोडे, तस्वीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

टेलीविज़न जगत की मशहूर अदाकारा सृष्टि रोडे अक्सर किसी न किसी कारण अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. सृष्टि सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज साझा कर प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं. अब सृष्टि की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे इंटरनेट का टेम्प्रेचर बढ़ गया है. सृष्टि रोडे ने अपना बोल्ड अवतार दिखाकर प्रशंसकों को दीवाना बना लिया है.

अपनी इस तस्वीर को सृष्टि रोडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जिसमें उनका बोल्ड अवतार देखते ही बन रहा है. फोटो में वह स्विमसूट पहनकर पूल में वह नहाती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने अपने गीले बालों को हाथों से समेटते हुए कैमरे के सामने बहुत बेहतरीन पोज दिया है. सृष्टि रोडे की ये फोटो देखकर प्रशंसकों के होश उड़ गए हैं. लोग कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वही सृष्टि रोडे की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा, आप भगवान की बेहतरीन कारीगरी में से एक हैं. दूसरे ने कमेंट किया, बाहर निकल जाओ, नहीं तो ठंड लग जाएगी. किसी ने कमेंट किया, वॉटर बेबी तो किसी ने उन्हें गॉर्जस बोला है. वही सृष्टि रोडे की इस तस्वीर को खूब लाइक और साझा किया जा रहा है. बीते वर्ष सृष्टि रोडे की एक तस्वीर की खूब चर्चा हुई. फोटो में वह केवल ब्लैंकेट से अपने बदन को ढकी हुई दिखाई दी. सृष्टि रोडे की ये बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *