प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को करेंगे जांजगीर-चाम्पा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के माध्यम से चर्चा

माइक्रो डोनेशन को लेकर चल रहे पार्टी के कार्यक्रम में रूबरू होंगे प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे देश भर में नमो ऐप के माध्यम से चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को सुबह 9:00 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के माध्यम से चर्चा करेंगे

उक्तआशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले में माइक्रो डोनेशन के जिला प्रभारी गगन जयपुरिया, सह प्रभारी संतोष साहू, सह प्रभारी मुकेश जायसवाल एवं सह प्रभारी आकाश सिंह ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह 8:30 बजे भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के सांसद, विधायक गण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिले के पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य,मोर्चा एवं प्रकोष्ठओं के प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठओं के जिला संयोजको को भारतीय जनता पार्टी के जांजगीर-चांपा जिला कार्यालय में सुबह 8:30 बजे पहुंचने का आग्रह किया गया है, तथा इस दौरान जिला कार्यालय में बड़े प्रोजेक्टर- स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:00 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे

 

माइक्रो डोनेशन जांजगीर चांपा जिले की टीम ने सभी अपेक्षित सदस्यों को अनिवार्य रूप से 17 जनवरी की सुबह 8:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में पहुंचने का आग्रह किया है

उल्लेखित हो कि पूरे देश भर में वर्तमान में चल रहे माइक्रो डोनेशन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं, तथा घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत लोग माइक्रो डोनेशन योजना के अंतर्गत यथाशक्ति अपनी सहयोग राशि पार्टी फंड में प्रदान कर रहे हैं, तथा पार्टी फंड में माइक्रो डोनेशन के माध्यम से की जाने वाली इस सहयोग राशि की तत्काल पावती रूपी रसीद भी संबंधित सदस्यों को मोबाइल के माध्यम से ही प्रेषित की जा रही है, एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्येक राज्यों जिला, मंडल तथा बूथ स्तर पर इस माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को विस्तारित कर लोगों को जोड़ने की योजना है, तथा भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल टीम के माध्यम से भी इस कार्य को प्रमुखता के साथ किया जा रहा है

तथा भारतीय जनता पार्टी का भी मानना है कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए माइक्रो डोनेशन के रूप में अपना जो सहयोग प्रदान करता है, उससे ही पार्टी के समस्त कार्य भी संपादित किए जाते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *