16 जनवरी की देर शाम सुकली के पास बन रही नई सड़क पर मोटरसाइकिल सवार 5 लोग हुए घायल
जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य मनरमन सिंह ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को कराया अवगत
सक्ती- जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न मार्गो में चल रहे सड़क निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसियों की लापरवाही से इन दिनों छोटे-बड़े वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण 16 जनवरी की रात्रि करीब 8:00 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे सुकली के पास देखने को मिला, जहां नई सड़क का निर्माण हो रहा है, एवं निर्माण एजेंसी द्वारा बिना किसी संकेत बोर्ड के बीच रास्ते में बीच में मिट्टी डाल दी गई है, तथा इसी मिट्टी के चलते अलग-अलग मोटर साइकिलों पर सवार लोग उस मिट्टी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा इस घटनास्थल पर ही जांजगीर-चांपा जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य अधिवक्ता मनरमन सिंह भी उपस्थित थे, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 112 को दी जिस पर 112 मौके पर पहुंची एवं पांचों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, साथ ही जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य मनरमन सिंह ने जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव से भी फोन पर चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया तथा इस संबंध में मनरमन सिंह का कहना है कि निर्माण एजेंसियों द्वारा जगह-जगह सड़कों को बिना संकेत बोर्ड लगाए ही बंद कर दिया जाता है,तथा इस लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है, एवं 16 जनवरी की रात्रि हुई इस घटना में पांचों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं
