राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 119 रुपये की तेजी के साथ 46,919 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 745 रुपये की तेजी के साथ 60,777 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,032 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
गुरुवार को सोने की हाजिर कीमत में मजबूती के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 85.26 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 61,235.30 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,257.80 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 84.62 डॉलर पति बैरल पर पहुंच गया।