फोटोशूट में बेहद ग्लैमरस दिख रहीं मलाइका अरोड़ा के अंदाज

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की इन चंद सेलेब्रिटीज में शामिल हैं, जो अपनी फिटनेस और फैशन से हैरान करती रहती हैं। 48 साल की उम्र में मलाइका की फिटनेस उन्हें तो खूबसूरत बनाती ही है, बल्कि दूसरों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। मलाइका के सोशल मीडिया एकाउंट्स से इसका अंदाजा हो जाता है कि वो सेहत के लिए कितनी जागरूक हैं। वहीं, स्टाइल में भी मलाइका किसी के कम नहीं हैं। एक से बढ़कर एक पोशाकों में मलाइका स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती हैं। हालांकि, कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनके पहनावे के लिए ट्रोल कर देते हैं।

गुरुवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वो वेस्टर्न शॉर्ट ड्रेस पहने हुए अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। बाकी सब तो ठीक है, मगर इस फोटोशूट में मलाइका एक बड़ा से सिल्की कपड़ा हवा में लहराते हुए नजर आ रही हैं।

उनके इस अंदाज को तमाम यूजर्स ने लाइक किया है और कमेंट करके उनकी तारीफ की है। किसी ने हॉट, किसी ने ब्यूटीफुल तो किसी ने स्टाइलिश कहा। मगर, कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने इसका मजाक उड़ाया है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- किसी शादी से टेंट उखाड़ लाई हो?

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *