रायपुर। छत्तीसगढ़ के साथ राजधानी रायपुर में कोरोना के केस लगातार बढ़ने से इस बार फरवरी में छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र नहीं होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने दी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्य मंत्री से भी हुई सत्र नहीं कराने को लेकर चर्चा हुई। वहीं कुछ विधायक और मंत्री बाहर भी गए हैं। ऐसे में उनके आने और कोरोना की स्थिति के बेहतर होने का इंतजार किया जा रहा है