बटालियन के 23 जवान सहित 922 नए कोरोना संक्रमित मिले

दुर्ग। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 922 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

जिसमें सातवीं बटालियन के 23 जवान भी शामिल है। इन सभी जवानों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। तीसरी बार भिलाई विधायक व भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल की कोरोना रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में 3308 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 922 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

इस लिहाज से मंगलवार को जिले में कोरोना का संक्रमण दर बढ़कर 27.87 फीसद पहुंच गई। वहीं 67 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। मंगलवार को 922 नए मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2977 पहुंच गई है। संक्रमण दर बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या में भी लगातार बढोत्तरी हो रही है।

कोरोना के सर्वाधिक मरीज अभी भी भिलाई नगर क्षेत्र में मिल रहे हैं। इसके बाद रिसाली,दुर्ग,चरोदा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। राहत की बात यह है कि संक्रमितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *