बिलासपुर। जोनल स्टेशन में संक्रमित यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के बाहर न जा सके। अब यहां 25 की जगह 33 कर्मचारी कोरोना जांच की कमान संभालेंगे।
जोनल स्टेशन के द्वार क्रमांक चार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। यह व्यवस्था 16 मार्च से हैं। थर्मल स्क्रीनिंग, एंटीजन और आरटीपीसीआर सभी व्यवस्था के तहत यात्रियों की जांच की जा रही है। एक व दो जनवरी को आंकड़ा बेहद कम था। पर इसके बाद संक्रमितों की संख्या नौ और फिर 17 पर पहुंच गई। अब 23 से 24 यात्री प्रतिदिन संक्रमित मिल रहे हैं
दरअसल स्वास्थ्य अमला जांच में सख्ती बरत रहा है और प्रत्येक यात्रियों को जांच कराने के लिए अपील कर रहा है। हालांकि जब ट्रेन पहुंचती है तो एकाएक यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए जितने स्टाफ अभी थे वह कम पड़ रहे थे। कही न कही कम स्टाफ की वजह से जांच प्रभावित हो रहा था। इसलिए कुछ और स्टाफ की मांग की गई। मुख्यालय स्तर पर इसके लिए इसलिए मनाही नहीं की गई, क्योंकि संक्रमण फैलने का ट्रेन सबसे बड़ा माध्यम है।
यदि बिना जांच के कोई यात्री बाहर निकल जाता है और उसमें संक्रमण के लक्षण है या फिर वह संक्रमित है तो उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोग में संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसे देखते हुए ही स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई। जिन आठ नए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, उनमें सभी नर्स है। कुछ और स्टाफ भी मांगें गए हैं, ताकि किसी भी सूरत में जांच प्रभावित न हो जाए।