छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का कहर: बलौदाबाजार कलेक्टर समेत 5151 संक्रमित, 11 दिनों में सामने आए 24397 केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के तीसरी लहर का प्रकोप साफ नजर आने लगा है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पिछले 11 दिनों में राज्य में 24,397 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 23,886 हो गई है। इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वह भी था कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से ग्रस्त थे। लेकिन अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण 200 गुना तेजी से फैल रहा है। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि अभी का कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन ही है।

ऐसे में लोग सकर्तकता बरतें। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में मंगलवार को बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील जैन समेत 5,151 संक्रमित मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 1454 संक्रमित रायपुर के हैं। जबकि दुर्ग में 950, रायगढ़ में 596, बिलासपुर में 396, कोरबा में 443, जांजगीर चांपा में 255 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में पाजिटिविटी दर 9.21 फीसद

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक दिन में 55,946 लोगों के सैंपल जांचे गए। वहीं पाजिटिविटी दर 9.21 फीसद रही है। आज जिन तीन लोगों की मौत कोरोना से हुई है, उनमें दो को अन्य बीमारी भी थी, जबकि एक व्यक्ति के मौत का कारण कोरोना ही है।

12 और 13 जनवरी को होने वाली स्पाट काउंसलिंग स्थगित

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 12 और 13 जनवरी को होने जा रही है स्पाट काउंसिलिंग फिलहाल स्थगित हो गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बीएससी कृषि, उद्यानिकी और बीटेक कृषि अभियांत्रिकी व खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर काउंसलिंग ली जानी थी। अभ्यथियों को आगामी दिशा-निर्देश 13 जनवरी, 2022 वेबसाइटइ पर प्रेषित किए जाएंगे। सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि स्पाट काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आने की आवश्यकता नहीं है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *