संगठित होने में ही सफलता निहित है – प्रदेश माहेश्वरी सभा
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के बहुप्रतिक्षित एवम गरिमामय संकल्प विवाह योग्य युवक – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ
उक्ताशय की जानकारी देते हुवे प्रदेश सभा के सह-मंत्री एवम ऑनलाइन परिचय सम्मेलन परिणय प्रयास के पंजीयन समिति के सदस्य सूरज प्रकाश राठी ने बतलाया कि संक्रमण काल में शासन – प्रशासन की रोकथाम को देखते हुवे इस बार परिचय सम्मेलन का आयोजन टेक्नोलॉजी की सहायता से ऑनलाइन किया गया। इस सम्मेलन में 500 के लगभग युवक – युवतियों का पंजीयन हुवा जिसमे से लगभग 450 प्रत्याशियों के साथ उनके परिजनों ने अपने- अपने घर पर रह कर टेक्नोलॉजी के माध्यम से हिस्सा लिया
प्रदेश सभा के अध्यक्ष रामरतन मूंधड़ा ने बतलाया कि आयोजन के उदघाटन सत्र में अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्याम सोनी, नागपुर (मुख्य अतिथि), राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विजय राठी, इटारसी (विशेष अतिथि) एवं राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नारायण राठी, रायपुर (अतिथि) स्वरूप उपस्थित रहे
माननीय सभापति जी ने बढ़ती वैवाहिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा, व्यापार, रोजगार, नौकरी, के चलते योग्य सम्बन्ध का चयन करना अब कठिन होता जा रहा है। परिचय सम्मेलन इसका उचित, सरल और सुगम माध्यम है। इसके माध्यम से पालकों को एक ही स्थान पर अलग अलग स्थान, जॉब, शिक्षा, उम्र के अनुसार सम्बन्ध चयन करने की सुविधा मिलती है। साथ ही इससे चयन करने में लगने वाले श्रम, यात्रा आदि में लगने वाले समय से भी बचाव होता है
प्रदेश सचिव सुरेश मूंधड़ा के शब्दों में खुश हूँ, अभिभूत हूँ, आश्चर्य चकित हूँ, पहला प्रयास, नया प्रयास था, डर था, शंका थी, पर विश्वास था…अटूट विश्वास था… इस आयोजन ने यह भी सिद्ध किया कि संगठित होने में ही सफलता निहित है।

उन्होंने कहा कि ABMM के डेटा के माध्यम से प्रदेश के विवाह योग्य युवक युवतियों एवम उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें इस आयोजन से जोड़ा गया। प्रदेश के सभी सामाजिक जिला अध्यक्षों, समस्त कोऑर्डिनेटर गजेंद्र चांडक, किशन सारडा, सुशील लाहोटी, भूपेंद्र करवा, जगदीश चांडक, ओमप्रकाश टावरी, राजकुमार गांधी, सुरेंद्र चांडक, शरद राठी, CAमनोज राठी, सुभाष भट्टर, अनिल केला, सुनील तापड़िया, दीपक डागा, विष्णु सारडा, मनोज तापड़िया, राजू मूंधड़ा, राजेश मूंधड़ा, नंदा भट्टर, वीना मुंछाल, सविता केला सहित प्रदेश, जिला एवम स्थानीय संगठनों युवा, महिला एवम सभा के सक्रिय सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निबाही
ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आतिथ्य स्वीकार करने वाले रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अजय सारड़ा के अनुसार इस आयोजन में पुणे के तकनीकी विशेषज्ञ धीरज मरदा का विशेष सहयोग रहा। जिनके प्रयासों से इस ऑनलाइन परिचय सम्मेलन को सुचारू एवम व्यवस्थित रूप से संचालन किया जा सका। अभिनव प्रयोग होने के कारण प्रत्याशियों को लगातार तकनीक की जानकारी दे कर उनके प्रश्नों का समाधान किया गया एवम एप्प के प्रयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रदेशभर से कोआर्डिनेटर नियुक्त किये गए। उन्हें प्रत्याशियों, अभिभावकों से मध्यस्थता की भूमिका निभाने एवम सफल संचालन हेतु प्रशिक्षित किया गया। श्री सारड़ा ने यह भी बतलाया कि परिचय सम्मेलन में पंजीकृत समस्त प्रत्याशियों के बायोडाटा e-पत्रिका के रुप में संकलित कर सभी प्रत्याशियों को भेजने का प्रयास किया जा रहा है।