विजय कुंवर मरकाम बनाई गई छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव

कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने किया विजय कुंवर की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त

कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार सक्रियता से करूंगी अपने दायित्वों का निर्वहन- विजय कुंवर मरकाम

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में जांजगीर-चांपा जिले के गोंड पारा जाटा निवासी विजय कुंवर मरकाम को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया है, विजय कुंवर मरकाम की इस नियुक्ति पर जहां कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजय कुंवर मरकाम के कुशल नेतृत्व में पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी के महिला संगठन को मजबूती मिलने तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त होने की बात कही है

वही विजय कुंवर मरकाम ने अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है,वे पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ इसका निर्वहन करेंगी, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेसमनीत भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी सक्रिय रूप से काम करेगी

     

वही विजय कुंवर मरकाम विगत वर्षों में शक्ति विकासखंड से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन भी लड़ चुकी हैं, एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी करती हैं,वही विजय कुंवर मरकाम की इस नियुक्ति पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है

मरकाम की इस नियुक्ति पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने कहा है कि विजय कुंवर सदैव कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ कार्य कर रही हैं, एवं उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस पार्टी के महिला संगठन को भी एक नई गति मिलेगी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *