‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी को मिला ‘भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड’, हर्षाली ने शेयर की तस्वीर

बाॅलीवुड मूवी बजरंगी भाईजान से इंडस्ट्री में डेब्यू करनी वाली हर्षाली मल्होत्रा ने अपने फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। मूवी में हर्षाली मल्होत्रा ने गूंगी मुन्नी उर्फ शाहिदा का किरदार अदा किया था। इस मूवी में अपनी क्यूटनेस से हर्षाली ने सभी का दिल को जीत चुके है। वैसे तो हर्षाली मूवी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं।

हाल ही में हर्षाली को भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस बीच की एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में वह महाराष्ट्र के गवर्नर श्री भगत सिंह किशोरी से अवार्ड लेती हुई नज़र आ रही है।

यह अवार्ड सेरेमनी मुंबई में राजभवन में आयोजित की गई थी। सेरेमनी में हर्षाली ट्रेडिशनल लुक में शामिल हुई थी। वह व्हाइट एंड पिंक लहंगे में सुंदर नज़र आ रही है। फोटोज के साथ हर्षाली ने लिखा-श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर धन्य हो चुकी है। हर्षाली की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी है। फैंस उन्हें इस सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई देने में लगे हुए है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *