मध्‍य प्रदेश में चौबीस घंटे मे मिले 1577 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5000 के पार

भोपाल, प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 39 जिलों में कोरोना के 1577 मरीज मिले हैं। कुल 74 हजार सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस दौरान 166 मरीज कोरोना संक्रमण स उबरने में कामयाब रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 5044 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से सिर्फ 253 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में रहत हुए इलाज ले रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *