कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुम्हारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विरोध में पुतला दहन नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 06 पर किया गया। कांग्रेस शासित पंजाब के फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित करने हेतु जाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में हुई चूक से बड़ी अनहोनी घटित होने की संभावना थी क्योंकि पाकिस्तान की सीमा के अत्यंत नजदीक होने की वजह से भी यह अत्यंत ही गंभीर मामला है जिसकी भाजपाइयों ने कड़े शब्दों में निंदा कर सुरक्षा संबंधित चौक में दोषी पाए जाने वालों को कठोर दंड दिए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में पी एन दुबे कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष, राकेश पाण्डेय, गोल्डी गोस्वामी, फिंगेश्वर साहू, लोकेश साहू, रीता पाण्डेय, दीपक चतुर्वेदी, कैलाश सोनकर, ओंकार प्रसाद मार्कण्डेय, देवेंद्र साहू, आशीष शुक्ला, टिकेंद्र साहू, सुमीत द्विवेदी, धर्मेंद्र सिन्हा, शुभम पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय एवं सुजीत यादव उपस्थित रहे।