जिले में 293 मरीज मिले, संक्रमण दर 8.45 फीसद

दुर्ग। जिले में गुरुवार को भी कोरोना विस्फोट हुआ। गुरुवार को 293 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और संक्रमण दर बढ़कर 8.45 फीसद पर पहुंच गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ;कर 710 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नए मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। ओमिक्रोन संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को कोरोना जांच की संख्या बढ़ा दी गई। गुरुवार को जिले में 3467 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 293 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना की वजह से किसी की भी मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में भिलाई क्षेत्र से सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद रिसाली, दुर्ग, भिलाई-तीन चरौदा, धमधा, निकुम क्षेत्र से भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सीएमएचओ डा.गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में जितने भी मरीज मिल रहे हैं उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़े। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को होमआइसोलेशन पर रखा जा रहा है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.गंभीर सिंह ठाकुर ने कोविड प्रबंधन के नोडल अधिकारियों की बैठक ली।

रोजाना बढ़ रही है संख्या

बुधवार को जिले में कोरोना के 196 नए संक्रमित मरीज मिले थे। जो गुरुवार को बढ़कर 293 तक पहुंच गया। वहीं मंगलवार को 90 मरीज मिले थे। इस लिहाज के प्रतिदिन नए मरीज मिलने की संख्या में बढोत्तरी है। रोजाना बढ़ी संख्या में मरीज मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यदि इसी रफ्तार से मरीज मिलते रहें तो ट्रेसिंग टीम को मरीजों तक दवा पहुंचाने में भी दिक्कत होगी। सीएमएचओ ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इस संबंध में सभी निकायों को निर्देश जारी किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *