मोदी के काफिले में सुरक्षा में चूक मामले पर भड़का भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूरे देश में युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा पंजाब सरकार का विरोध
सक्ती-पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को एक षड्यंत्र के तहत रोका गया है. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के हाथों करारी हार के डर से पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर षड्यंत्र रचा गया जिसके चलते रैली रद्द करनी पड़ी. यह बातें भाजपा युवा मोर्चा सकती नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने एक भेंटवार्ता में कही है
भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सकती इस घटना की कड़ी निंदा करता है, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के हाथों करारी हार के डर से पंजाब में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश की और प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है. उन्होंने कहा पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ऐसा करने में इस बात की भी परवाह नहीं की कि देश के प्रधानमंत्री मोदी को देश के महान सपूत सरदार भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देनी थी, और राज्य में प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखनी थी
सक्ती नगर के भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने कहा अपनी निकृष्ट सोच और ओछी हरकतों से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है, कि वह विकास विरोधी है और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी उनके दिल में कोई सम्मान नहीं है,अंकित अग्रवाल ने आगे बताते हुए कहा कि यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक थी और यह बेहद चिंताजनक है
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रास्ते में जाने दिया गया और उनकी सुरक्षा से समझौता किया गया. जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को आश्वासन दिया था कि रास्ता पूरी तरह से साफ है. उन्होंने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन पर बात करने या इस मामले का समाधान करने से इनकार कर दिया. भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा इस पूरी घटना की कड़ी निंदा करती है और कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार से ये कहना चाहती है की इस घटना पर कांग्रेस पार्टी देश की जनताओ से माफ़ी माँगे, भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल ने उपरोक्त घटना की निंदा करते हुए इसे पूरे हिंदुस्तान में पहली बार किसी राज्य सरकार की गलती से होने वाली चुक बताया है, एवं इस चूक के लिए भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने पंजाब की सरकार एवं दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है