सखी महिला समिति ने धुम धाम से मनाया सावित्री बाई फुले जयंती 

सर्व समाज की महिलाओं ने दिया रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति –

किरन्दुल-लौहनगरी किरंदुल में नागार्जुन बौद्ध विकास समिति के तत्वाधान में महिला समाज विचारक सावित्रीबाई फुले की जयंती धूम धाम से मनाई गई।देश की पहली महिला अध्यापिका और महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में कार्य करने वाली पहली महिला समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर सखी महिला समिति ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में सफल आयोजन में हल्बा समाज, सतनामी समाज, गोंडवाना समाज एवं बौद्ध समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी एवं सुकमा अनुविभागीय अधिकारी प्रीति दुर्गम मुख्य रूप से उपस्थित थी।

 

सावित्री फुले जयंती को बड़े हर्षोल्लास से मनाने के लिए सर्वप्रथम बौद्ध विहार में भगवन गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परित्राण पाठ किया गया एवं गौतम बुद्ध के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया और फिर अतिथियों के स्वागत पश्चात सर्वप्रथम सखी महिला समिति ग्रुप की महिलाओं ने स्वागत नृत्य किया और फिर एक एक कर के सभी प्रमुख समाजो से आई महिलाओ ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी , जिसमे हल्बा समाज, गोंडवाना समाज, एवं सतनामी समाज की महिलाओं ने भी अपने अपने समाज की तरफ से कार्यक्रम में शिरकत की । मुख्य अतिथि के रूप में महिला प्रेरणा के रूप में पहुँची सुकमा अनुविभागीय अधीकारी प्रीति दुर्गम ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला एकता का एक परिचय मिलता है और इससे महिलाओ को आगे बढ़ने का एक संकल्प भी मिलेगा। प्रीति दुर्गम ने आगे कहा कि वह भी बीजापुर से निकल कर आज इस मुकाम तक पहुँची है और समाज हित मे आगे बढ़ने के लिए हम सब महिलाओ को सदैव आगे रहना है। कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रितभागियो को उत्साह स्वरूप भेंट एवं स्मृति चिन्ह दी गयी और सावित्रीबाई फूलो के आदर्शों पर चल कर एक सच्चे समाज के गठन का संकल्प लिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *