कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत अड़भार के सरकारी अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर किया गया सैनिटाइजर का छिड़काव

सक्ती- जांजगीर-चांपा जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं जिला प्रशासन के दिशा- निर्देश अनुसार नगर पंचायत अड़भार के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति रैना जमील के दिशा- निर्देश पर एवं नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग के निर्देशन में सफाई दरोगा विकास देवांगन द्वारा निरंतर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है

तथा इस संबंध में नगर पंचायत अड़भार के सफाई दरोगा विकास देवांगन ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में समय पूर्व तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है,एवं सेनीटाइजर के छिड़काव के साथ ही स्वच्छता की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है एवं लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने का कार्य भी नगर पंचायत के स्वच्छता मित्र एवं सफाई विभाग द्वारा किया जा रहा है

एवं नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में आने वाले समय में भी निरंतर सैनिटाइजिंग एवं इसका छिड़काव किया जाएगा, उल्लेखित हो कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शक्ति विकासखंड में कोरोना संक्रमण की दर 4% से अधिक होने पर जिला प्रशासन ने 6 जनवरी को एक नई गाइडलाइन जारी कर समस्त स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं, तथा जिले के अन्य विकासखंडों में भी संक्रमण से बचाव की दिशा में सारे विभाग अलर्ट नजर आ रहे हैं, तथा नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में भी स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *