नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष फिरोज खान जी ने बीमार लावारिस दर्द से तड़पते हुए गाय को त्वरित फोन कर पशु चिकित्सक को बुलवाकर तुरंत इलाज करवाया गाय के पूछ में गंभीर रूप से कीड़ा लगने के कारण उसका पूछ काटकर ड्रेसिंग कर उसका इलाज किया गया अब फिलहाल गाय सुरक्षित है ।
अध्यक्ष फिरोज खान पशुओं की भी करते है देखभाल
नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान जब भी उनको मौका मिलता है गाय और पशुओं की देखभाल करने में आगे रहते है इसके पूर्व भी उन्होंने कई बीमार लावारिस पशु की देखरेख की है उनका इलाज भी उनके द्वारा त्वरित करवाया जाता है फिरोज खान अपने नगर पंचायत में समय मिलते ही इन बेजुबान पशुओं की देखभाल करते है नगर वासियों ने अध्यक्ष फिरोज खान के इस नेक कार्य की जमकर तारीफ की साथ ही कहा की हम भी उनसे प्रेरित है आगे भी हम सब मिलकर बेजुबान पशुओं की देखभाल करने की भरपूर प्रयास करेंगे ।फिरोज खान जी के साथ साथ मौके पर प्रदीप जायसवाल पार्षद वार्ड नंबर 10 ,श्रवण यादव,बहोरन यादव पशु चिकित्सक मानिकपुरी के साथ साथ जोशी जी का सहयोग रहा ।