रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में देश की सियासत गरमा गई है. मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री ने पंजाब में घटी घटना को पूरी तरह स्क्रीप्टेड बताया है. इसे लेकर सीएम ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे देश में पीएम के सुरक्षा की चर्चा हो रही है, उनकी सुरक्षा में बिल्कुल भी चूक नही होना चाहिए। ऐसे में पीएम की सुरक्षा में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लेकिन इस मामले में भाजपा की तरफ से बयानबाजी ठीक नही है.
सीएम ने आगे कहा कि मौसम की जानकारी सबको होती है. आजकल मोबाइल से भी मौसम की जानकारी मिलती है. पीएम को जब दिल्ली से भटिंडा जाना था तो क्या उनके कार्यालय से मौसम की जानकारी नही ली गई. इस सम्बन्ध में पंजाब पुलिस को तीन जगह सुरक्षा की जानकारी दी गई थी. तीनो जगह सुरक्षा देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी. राज्य सरकार ने सुरक्षा भी दी
भाजपा ने.पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए यह सब षड़यंत्र रचा है. भाजपा को पता चल गया है कि उनका जनादेश खिसक रहा है. केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों में माहौल खराब है.