24 घंटों में 90,928 नए केस, उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद करने के निर्देश

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। देश में 81 दिन बाद एक बार फिर सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2,14,004 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले आए, 19,206 रिकवरी हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब तक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.61 फीसदी ही एक्टिव केस हैं। साथ ही बीते 24 घंटे की बात करें तो एक्टिव केस में 42,174 मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होने से रोजाना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। सिर्फ दिल्ली में ही पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है। देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी कोरोना संक्रमित

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 153.90 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.43 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *