आगामी 8 मार्च को होगा प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम-
सक्ती-भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जशपुर कुमार स्व.दिलीप सिंह जूदेव की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसे वर्तमान कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए एवं जिला प्रशासन के दिशा- निर्देशानुसार धारा 144 लागू किए जाने के कारण आगामी 8 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, उक्तआशय की जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजा रणविजय सिंह जूदेव ने देते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया है, तथा इसके संबंध में 5 जनवरी को एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन मंडल के पूर्व चेयरमैन कृष्णा राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रोहित साय, ओमप्रकाश सिन्हा, युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, राजकुमार आर्य, प्रताप सिंह जूदेव, गोमती साय एवं रायमुनि भगत सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे
