अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी दी अलका मित्तल को बधाई
सक्ती- भारत देश मे पहली बार एक महिला ओएनजीसी चीफ की कुर्सी,संभालेंगी, देश में सीएसआर परियोजनाएं शुरू करने वाली डॉ. अल्का मित्तल पोस्ट ग्रेजुएट हैं, उन्होंने इकनॉमिक्स की और एच आर एम में एमबीए की डिग्री हासिल की हुई है,वे कॉमर्स और बिजनेस स्टडीज में डॉक्टरेट भी कर चुकी हैं, अलका मित्तल को ओएनजीसी का चीफ बनाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के मुखिया एवं आरकेएम ग्रुप के चेयरमैन राजकुमार मित्तल कोलकाता ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि उनके हिंदुस्तान की सबसे बड़ी एनर्जी ग्रुप के चीफ पद पर आसीन होने से पूरे देश का अग्रवाल समाज गौरवान्वित हुआ है, एवं हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हैं
उल्लेखित हो कि देश मे एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओएनजीसी (ONGC) को सोमवार यानी 3 जनवरी को अपना चीफ मिल गया है,कंपनी ने पहली बार किसी महिला को ये पद सौंपा है. इसकी पद निदेशक (HR) डॉ. अल्का मित्तल (Alka Mittal) संभालेंगी, जिन्हें ONGC के चेयरमैन और CMD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. बता दें इससे पहले ओएनजीसी के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार (Subhash Kumar) थे, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2021 को रिटायरमेंट ले ली है

कंपनी ने नए चीफ को चुनने का फैसला लेने में काफी समय लगाया. अधिकतर ऐसा होता है कि सरकार किसी कंपनी के निदेशक या चेयरमैन की रिटायरमेंट से 2 महीने पहले ही उनके उत्तराधिकारी के नाम का एलान कर देती है. लेकिन ओएनजीसी (Oil & Natural Gas Corporation) इस मामले में पीछे रही, कंपनी 48 घंटे से ज्यादा वक्त तक बिना चीफ के ऑपरेट करती रही. आइए जानते हैं ONGC की नई चीफ के बार में.
कौन हैं डॉ.अल्का मित्तल
डॉ. अल्का मित्तल पोस्ट ग्रेजुएट हैं, उन्होंने इकनॉमिक्स की और HRM में MBA की डिग्री हासिल की हुई है,वे कॉमर्स और बिजनेस स्टडीज में डॉक्टरेट भी कर चुकी हैं. 1985 में वो ONGC में बतौर ग्रेजुएट ट्रेनी शामिल हुईं थी. नवंबर 2018 से ही वो ओएनजीसी में एचआर की भूमिका निभा रही हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि ओएनजीसी के के निदेशक के रूप में पहली महिला पद संभाल रही हैं, डायरेक्टर (HR) बनने से पहले अल्का मित्तल ONGC में स्किल डेवलपमेंट की चीफ थीं
अल्का ने कंपनी में संभाले कई कार्यभार
अल्का मित्तल ने कंपनी ने रहते हुए कई एक्टीविटीज को रोल आउट किया है,वे कंपनी के स्किल डेवलपमेंट सेंटरों में काफी बदलाव लेकर आईं हैं. साथ ही उन्होंने नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) को भी लागू किया. अल्का Skill Development Chief बनने से पहले कंपनी के कॉरपोरेट कार्यालय में CSR हेड रहीं और पूरे देश में प्रमुख सीएसआर परियोजनाएं शुरू कीं. इससे पहले अल्का ने वडोदरा, मुंबई, दिल्ली और जोरहाट जैसी कई जगहों पर HR-ER की पोस्ट संभाली है. इसके बाद वो 2009 के दौरान ONGC के कॉर्पोरेट संचार की चीफ रहीं

देश की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी है ONGC
ओएनजीसी की स्थापना तीन दशक पूर्व साल- 1993 में की गई थी, जो देश में कच्चे तेल और गैस के प्रोडक्शन में 71% का योगदान करती है. ONGC की 20 देशों, अजरबेजान, बंग्लादेश, ब्राजील, कोलंबिया, इराक, इजरायल, ईरान, कज़ाकिस्तान, लीबिया, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, रूस, दक्षिणी सूडान, सूडान, सीरिया, यूनाइटेड अरब अमीरात, वेनेजुएला, वियतनाम और न्यूजीलैंड में 41 परियोजनाओं में सहभागिता है
अलका मित्तल के इस पद पर आसीन होने से पूरे देश में अग्रवाल समाज एवं वैश्य समाज ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है, तथा देश की एक प्रतिष्ठित नामी-गिरामी कंपनी के प्रमुख के रूप में अलका की इस नियुक्ति से समाज बंधुओं में भी हर्ष व्याप्त है