दीपिका पादुकोण को देखकर हैरान हुआ था ये एक्टर, एक ‘KISS’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी..

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण आप पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। दी​पिका ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं दपिका और रणवीर सिंह की लवस्टोरी भी बॉलीवुड में काफी चर्चा में रही है। आज भी दीपिका और रणवीर के फैंस के उनकी लव स्टोरी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। अगर नहीं तो फिर देर किस बात की आज दीपिका के बर्थडे पर जानते हैं उनकी और रणवीर की लव स्टोरी…

बिना नाम बताए किया था प्यार का ऐलान…

डिपंलगर्ल दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से एक है। लेकिन उनकी लव स्टोरी की शुरुआत महज के किस से शुरु हुई थी। इसी किस ने उनके रिश्ते पर मोहर लगा दी थी। दरअसल, दोनों की लव स्टोरी की संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम-लीला’ के सेट पर शुरू हुई थी। इसी फिल्म के रिलीज से पहले ही रणवीर ने मीडिया में इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह किसी लड़की के प्यार में हैं, लेकिन उसके नाम को उन्होंने ओपन नहीं किया था। हालांकि फैंस को इस बात का अंदाजा लग गया था कि वो लड़की कौन है। रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण ने ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में काम किया। एक साथ काम करते दोनों एक दूसरे के और भी करीब आने लगे और उनका रिश्ता काफी मजबूत होने लगा। लेकिन दोनों ने खुले तौर पर न अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा और न ही कुछ छिपाया। शादी से पहले दीपिका और रणवीर को देश-विदेश में कई बार साथ में छुट्टियां मनाते स्पॉट किया गया।

किस से शुरु हुई थी लव स्टोरी…

रामलीला के ‘अंग लगा दे गाने’ के अंत में दीपिका-रणवीर को किस करना था। शूटिंग खत्म होने के बाद जब डायरेक्टर ने कट बोला, तब भी दोनों किस करते रहे। इसी सीन के बाद दोनों की लव स्टोरी कंफर्म हो गई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *