दन्तेवाड़ा : आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर विषय वक्ताओं के रूप में संगठन के दिग्गजों ने दंतेवाड़ा पहुँच कार्यकर्ताओ को संबोधित किया | आज संबोधित करने वालो में सच्चिदानंद उपासने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने विषय मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग , ओपी चौधरी प्रदेश मंत्री ने विषय बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व- भाजपा के वैशिष्टय की समझ , संदीप शर्मा प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा ने विषय भारत का बदला सुरक्षा सामर्थ्य , महेंद्र नायक विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विषय हमारा विचार परिवार , रंजना साहू विधायक धमतरी ने विषय छः वर्षो से अन्त्योदयी पहल, एवं कमल चंद भंजदेव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने भारत वैष्विक परिदृश्य विषय पर अपना वक्तव्य व्यक्त किया | गौरतलब है कि तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आज द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ

जिसमें भाजपा के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुच कर वक्तव्य रखा एवं संगठन के दिग्गजों का पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद ये कही न कही संगठन को मजबूत करने का एक बेहतर प्रयास करने की कवायद शीर्ष नेतृत्व करती आ रही है | इसी कड़ी में पूर्व में दंतेवाड़ा के कलेक्टर रहे एवं वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी भी दंतेवाड़ा पहुँचे उनके पहुचने पर कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला हमेशा से युवाओं का आकर्षण रहे पूर्व कलेक्टर का मार्गदर्शन प्राप्त करने युवा एवं पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए | साथ ही वर्तमान में धमतरी की विधायक रंजना साहू जी ने अपने वक्तव्य से कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया उन्होंने कहा भाजपा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला शशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है चाहे वो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो या तीन तलाक समाप्त करने का विषय भाजपा हमेशा से सभी जाति, धर्म एवं वर्ग की महिला को शशक्त करने के लिये कार्य करती आयी है ताकि आज की महिला भी आत्मनिर्भर बने और इससे एक शसक्त और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूर्ण हो सके |