देश के 8 राज्यों में नाइट कर्फ्यू

देश में जैसे-जैसे कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे पाबंदियां भी बढ़ती जा रही है। अधिकांश राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब इस लिस्ट में पंजाब का नाम भी जुड़ गया है। पंजाब सरकार ने रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक सबकुछ बंद रखने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने कुछ अपवादों के साथ नगरपालिका क्षेत्रों में रात का कर्फ्यू लगाया है। बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, स्पा 50% क्षमता पर संचालित करने की अनुमति होगी। वहीं कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगे होना जरूरी है। जिम पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में केवल वो ही कर्मचारी जा पाएंगे, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र ने सबसे अधिक मामले दर्ज किए हैं और सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 31 दिसंबर 2021 तक धारा 144 लागू रहेगी। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। (महाराष्ट्र में रात के कर्फ्यू का समय: रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक)

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है और बिना टीकाकरण वाले लोगों को मॉल, सिनेमा हॉल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है। )हरियाणा में रात के कर्फ्यू का समय: 01 जनवरी, 2022 से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक।)

कर्नाटक: कर्नाटक ने भी 28 दिसंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दस दिनों के लिए रात के कर्फ्यू की घोषणा की है।

गुजरात: गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधी नगर और जूनागढ़ जैसे शहरों में रात के कर्फ्यू का ऐलान हुआ है।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवार रात्रि कर्फ्यू के सख्त आदेश जारी किए हैं। नोएडा और लखनऊ में 31 दिसंबर, 2021 तक धारा 144 लगाई थी। (रात के कर्फ्यू का समय: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक।)

मध्य प्रदेश: सरकार ने 23 दिसंबर, 2021 तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है। रात के कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक है।

दिल्ली: दिल्ली ने 27 दिसंबर 2021 से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

असम: सरकार ने 26 दिसंबर से पूरे राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। रात का कर्फ्यू रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *