बजरंग पावर और इस्पात लिमिटेड ने दान किया दो ट्रामा एम्बुलेंस

तिल्दा नेवरा, गोयल ग्रुप ने एक बार फिर अपने सामाजिक सरोकार का निर्वहन किया। बजरंग पावर और इस्पात लिमिटेड ने दो ट्रॉमा एंबुलेंस डोनेट की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक एम्बुलेंस कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को और दूसरी एंबुलेंस उपाध्याय अस्पताल रायपुर को समर्पित की। गोयल ग्रुप की इस सौगात से रायपुर के साथ-साथ कांकेर के आदिवासी अंचल के आस-पास के लोग भी लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले फीता काटा। इसके बाद एंबुलेंस का निरीक्षण किया। उन्होंने एंबुलेंस में मौजूद आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दोनों एंबुलेंस को रवाना किया। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ने गोयल ग्रुप की सराहना की। एंबुलेंस में वेंटिलेटर और आपातकालीन सेवा के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान गोयल ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गोयल,नरेंद्र गोयल समेत  बजरंग पावर एंड इस्पात के अधिकारी मौजूद रहे।इससे पहले भी बजरंग पावर और इस्पात लिमिटेड नेरायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को लिए ने सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस और अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड की सौगात दी थी ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *