कांकेर में कोरोना की चपेट में आए 5 जवान:SSB कैंप के हैं सभी, जिस गांव में कैंप वहां सतर्क रहने प्रशासन करवा रहा मुनादी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में SSB के 5 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी जवान नक्सल प्रभावित इलाके कन्हारगांव में स्थित SSB कैंप में पदस्थ हैं। संक्रमित जवानों को बैरक में ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप के अन्य जवानों की जांच करने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि, संक्रमित मिले सभी जवान हाल ही में छुट्टी से कैंप लौटे थे। जिनमें कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद जांच करवाई गई थी। सोमवार की देर शाम सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मामले की पुष्टि डॉक्टर इमरान खान ने की है।

इधर, 5 जवानों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन कन्हारगांव में मुनादी करवा रहा है। ग्रामीणों से कोरोना के निमयों का पालन करने अपील की जा रही है। ग्राम पंचायत के कोटवार मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने कह रहे हैं। लोगों को कोरोना का टीका लगाने और मास्क का प्रयोग करने की अपील भी प्रशासन कर रहा है।

साथ ही पंचायत के सरपंच-सचिव से भी कहा गया है कि यदि कोई भी गांव का व्यक्ति यदि बाहर जाता है या बाहरी व्यक्ति गांव आता है तो उनके नामों का एक रजिस्टर बनाया जाए। आने-जाने वालों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन किया जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *