मनाली में छुट्टियां बिता रहें है सनी देओल

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सनी देओल को आज के समय में कौन नहीं जानता है वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं  में बने हुए रहते है, इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीत चुके है, बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल इन दिनों मनाली में वेकेशन एंजॉय करते हुए नज़र आ रहे है। इसके साथ एक्टर सोशल मीडिया पर भी सक्रीय हैं। हाल ही में अभिनेता ने बर्फ में मस्ती करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जो खूब वायरल होने लगा है।

वीडियो में सनी ग्रीन जैकेट में दिखाई दे रहे है। इसके साथ अभिनेता ने कैप पहनी हुई है। एक्टर बर्फ से खेलते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो साझा  करते हुए सनी ने लिखा- ‘केक पर आइसिंग। लाइफ के हर पल को इंजॉय करें।’ फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

वर्कफ़्रंट की बात की जाए तो सनी मूवी ‘गदर 2’ में  दिखाई देने वाले है। एक्टर ने मूवी की शूटिंग का पहला चरण पूरा कर चुके है। ये मूवी वर्ष 2001 में आई मूवी ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। इस मूवी में भी सनी के साथ अमीषा पटेल हैं। अनिल शर्मा मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *