खरसिया के समाजसेवी मुरली अग्रवाल के निधन पर प्रदेश वासियों ने दी श्रद्धांजलि

30 दिसंबर को मुरली अग्रवाल का हुआ था निधन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मृतक संस्कार के समस्त कार्यक्रम प्रयागराज इलाहाबाद में होंगे संपन्न

सक्ती-खरसिया शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल गुड़ाखू फैक्ट्री के संचालक, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मुरली अग्रवाल का विगत दिनांक- 30 दिसंबर 2021 दिन- गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार 31 दिसंबर 2021 को सुबह शोभा वाटिका खरसिया में किया गया

तथा मुरली अग्रवाल के निधन पर जहां प्रदेश वासियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है, तो वहीं मुरली अग्रवाल सदैव खरसिया शहर में सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी होकर अपना योगदान देते थे, साथ ही खरसिया शहर में विगत कई दशकों से दशहरे के मौके पर बड़े-बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलनों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता था,छत्तीसगढ़ प्रदेश में अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से कांग्रेस की राजनीति में मुरली अग्रवाल एक अहम स्थान रखते थे, मुरली अग्रवाल काफी लोकप्रिय एवं जनप्रिय व्यक्ति थे तथा वे हिंदी फिल्मों की ओर भी अग्रसर हो रहे थे

मुरली अग्रवाल के निधन पश्चात उनके परिवार जनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए उनके समस्त मृतक संस्कार संबंधी कार्य प्रयागराज इलाहाबाद में संपन्न होंगे, तथा खरसिया में किसी भी प्रकार की बैठक नहीं रखी गई है, एवं परिवारजनों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह अपने घरों से ही श्रद्धांजलि अर्पित करें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *