बचपन का प्यार फेम सहदेव का हुआ एक्सीडेंट, हालत गंभीर!

बॉलीवुड में बचपन का प्यार (Bachpan ka pyar ) गाना गाकर सुर्खियां बटोरने वाले सहदेव को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह सड़क हादसे में घायल (Sahadev injured in road accident) गए हैं। मिली जानकारी के तहत यह हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। इस हादसे में जख्मी सहदेव दिरदो को इलाज के लिए सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है बीते मंगलवार की शाम सहदेव दिरदो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ सुकमा के शबरी नदी क्षेत्र में घूमने निकले थे। इस बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते मोटरसाइकिल पर सवार सहदेव दिरदो घायल हो गए। इस सड़क हादसे में सहदेव दिरदो के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीँ इस हादसे के बाद सहदेव को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के तहत यहां इनका प्राथमिक उपचार हुआ।
जैसे ही हादसे की सूचना मिली वैसे ही कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने सहदेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जगदलपुर के न्यूरोलॉजिस्ट से बात की और उन्हें बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रेफर किया गया। आप सभी को बता दें कि सहदेव दिरदो के हादसे में घायल होने की खबर मिलते ही मशहूर सिंगर बादशाह चिंतित हो गए हैं और उन्होंने ट्वीट किया और सहदेव के जल्द ठीक होने की कामना की है। मिली जानकारी के अनुसार सिंगर बादशाह ने सहदेव के सहयोगी पिंटू मानिकपुरी से फोन के माध्यम से जानकारी भी ली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *