छत्तीसगढ़ सीनियर कुराश खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ सीनियर कुराश टीम पुरुष एवम महिला 24 से 27 दिसम्बर तक जम्मू (जम्मू-कश्मीर) भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में जम्मू कश्मीर कुराश एसोसिएशन एवं भारतीय कुराश महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीनियर नेशनल पुरुष एवम महिला चैंपियनशिप 2021 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए । दोनों ही कांस्य पदक विजेता दुर्ग जिले के हैं, क्रमशः रजनी पटेल 44 किलोग्राम एवं खोमेश्वरी साहू ने 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है । पदक विजेता खिलाड़ियों को भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर, भारतीय कुराश महासंघ सचिव रवि वर्मा, भारतीय कुराश महासंघ टेक्निकल चेयरमैन राहुल व्यास, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, छत्तीसगढ़ कुराश एसोसिएशन सचिव आदित्य सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन टेक्निकल चेयरमैन बैजनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ कुराश एसोसिएशन सदस्य आशीष शुक्ला एवं कोच ओम प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *