दुर्ग। ओमिक्रोन संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जिले में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला निरंतर जारी है। तीन दिन में कोरोना के 17 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा दी है।
जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में 1638 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें कोरोना के पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सोमवार को कोरोना से जिले में किसी की भी मौत नहीं हुई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के चिंता की बात यह है कि तीन दिन में कोरोना के 17 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
शनिवार और रविवार को औसतन सात सौ लोगों की कोरोना जांच की गई थी। जिसमें क्रमशः पांच और सात नए मरीज मिले हैं। वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या बढ़ा दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में 1638 लोगों की कोरोना जांच की गई।
उल्लेखनीय है कि रविवार को जिले में कोरोना के सात नए मरीज मिले थे जिसमें से आदर्श नगर दुर्ग में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले थे। सीएमएचओ डा.गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए और भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।