रफ्तार पकड़ रहा कोरोना संक्रमण, जिले में आठ मरीज मिले

बिलासपुर । जिले में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। सोमवार को आठ मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। साफ है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खौफ के बीच अब डेल्टा वेरिएंट भी अपना असर दिखाने लगा है।
अभी तक जिले में ओमिक्रोन वेरिएंट का तो मरीज नहीं मिला है, लेकिन मौजूदा स्थिति में सक्रिय डेल्टा वेरिएंट भी धीरे-धीरे फिर से ताकतवर बनता जा रहा है। इसी वजह से संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इसी वजह से सोमवार को आठ मरीज मिले हैं। इसे स्वास्थ्य विभाग अब गंभीरता से ले रहा है। सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने अपील की है कि अब सावधानी बरतना जरूरी हो गया है
जरा सी लापरवाही के गंभीर परिणाम आ सकते हैं। ऐसे में गाइडलाइन का पालन करना होगा। साथ ही उन्होंने विभागीय स्तर पर कोरोना जांच टीम को ज्यादा से ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द मरीजों की पहचान की जा सके और उनका उपचार कर संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोका जा सके।
छह लौटे विदेश से
कोरोना का नया वेरिएंट का डर भी कम नहीं हो रहा है। रोजाना विदेश से लोग वापसी कर रहे हैं, जो ओमिक्रोन का वाहक बन सकते है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को निगरानी में रखा जा रहा है। सोमवार को विभिन्न् देशों से छह लोगों ने वापसी की है। वहीं अभी तक जिले में 277 लोगों की वापसी हो चुकी है।
9,985 को लगा टीका
जिले में सोमवार को 256 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 9,985 को टीका लगाया गया है। इसमें 1,547 को पहले और 8,438 को दूसरे चरण का टीका लगाया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. मनोज सैमुअल ने बताया कि टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन मिलाकर डेढ़ लाख डोज से ज्यादा का स्टाक मौजूद है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *