दीपिका पादुकोण की इस आदत से नाराज हुए फैंस, वीडियो पर कमेंट कर कही ये बात

बॉलीवुड के सबसे चर्चा कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच सोमवार को दोनों हवाई अड्डे के बाहर स्पॉट किया गया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं।
रणवीर और दीपिका की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता काउ ब्वॉय अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका व्हाइट टी शर्ट और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। दोनों ही वीडियो में पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता गाड़ी से उतरने के बाद गाड़ी का गेट खोलते हैं। उसके बाद उनकी पत्नी दीपिका बाहर आती हैं।

ये सब देखने के बाद फैंस वीडियो पर कमेंट कर दीपिका को ट्रोल कर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या वो हमेशा रणवीर के गेट खोलने का इंतजार करती हैं.. इतने भी क्या नखरे। वही दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर पति है या ड्राइवर? क्यों हमेशा उसको कार का गेट खोलने के लिए रणवीर का इंतजार करना पड़ता है। वही फैंस वीडियो में कमेंट कर अभिनेता से पूछ रहे हैं कि ये सुबह-सुबह काउ ब्वॉय बन कर कहां जा रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *