10 जनवरी 2022 से होगी देश के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं(कोरोना वारियर्स) एवं फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज की शुरुआत
60 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी चिकित्सकों की सलाह पर लगाए जा सकेंगे कोरोना के बूस्टर डोज, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करी टीकाकरण के 11 माह पूर्ण होने पर घोषणा
सक्ती– भारत देश में कोविड-19 के टीकाकरण को प्रारंभ हुए 11 माह व्यतीत होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम निर्णय लेते हुए आगामी 3 जनवरी 2022 से पूरे देश भर में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना टीकाकरण प्रारंभ करने की घोषणा की है, तथा साथ ही देश में हेल्थ वर्कर कोरोना वारियर्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी 10 जनवरी 2022 से कोरोना के बूस्टर डोज का टीकाकरण लगाए जाने की भी जानकारी दी है
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 60 वर्ष से ऊपर के ऐसे नागरिक जो कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें भी उनके चिकित्सकों की सलाह पर कोरोना का बूस्टर डोज लगाया जा सकता है, तथा यह विकल्प उन नागरिकों के लिए खुला रहेगा, प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार भारत देश में कोविड-19 के टीकाकरण कार्य को प्रारंभ हुए 11 माह व्यतीत होने के बाद भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी पहलुओं पर चिंतन करते हुए या निर्णय लिया है
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभ होने वाले टीकाकरण से जहां माता- पिता को स्कूल/ कॉलेज जाने वाले अपने इन बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता समाप्त हो सकेगी तो वही कोविड-19 से लड़ने की दिशा में भी यह एक अभिनव पहल होगी