नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

भिलाई। कबीर मंदिर के सामने दुर्गा मंदिर वार्ड 26 निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार की रात को अपने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की सास बहुत ज्यादा बीमार है और वो उसकी सेवा करने की बात को लेकर काफी ज्यादा आक्रोशित रहती थी।
घटना की जानकारी मिलने पर खुर्सीपार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि आरती देवी (25) अपने पति पिंटू चौधरी, सास और दो बच्चों के साथ खुर्सीपार में रहती थी। बड़े बेटे की उम्र तीन साल है और एक साल का एक छोटा बच्चा है। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी सास की तबीयत काफी ज्यादा खराब है और दो दिन पहले ही उसे अस्पताल से वापस घर लाया गया था। सास की सेवा करने की बात को लेकर उसके पति से कहासुनी हुई थी।
शनिवार की रात को वो अपने पति और दोनों बच्चों के साथ घर पर सो गई थी। रात में छोटे बच्चे के रोने पर उसका पति उसे देखने के लिए निकला तो किचन में वो फंदे पर झूलती मिली। पुलिस के मुताबिक मृतका के मायके वाले बिहार में रहते हैं।
उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इधर, भिलाई नगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक रूआबांधा निवासी कोमल देशमुख (30) ने भी शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो शराब पीने का आदी था।
शराब की लत के चलते उसका उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। उसकी आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से उसने और ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। इसके बाद उसने शनिवार को फांसी लगा ली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *