अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने किया भाटापारा के नवल दादी मंदिर परिसर का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाटापारा शहर में बन रहा दादी जी का विशालतम भव्य मंदिर
नारायणी नमो नमो छत्तीसगढ़ के दादी भक्त संदीप गोयल ने दी मंदिर के बारे में जानकारी
सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाटापारा शहर में बन रहे रानी सती दादी जी के भव्य नवल दादी मंदिर परिसर का निरीक्षण करने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल रायगढ़ सहित पदाधिकारियों की टीम पहुंची, जहां नवल दादी मंदिर के संस्थापक सदस्य एवं नारायणी नमो नमो छत्तीसगढ़ के दादी भक्त संदीप गोयल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने नवल दादी मंदिर परिसर की भव्यता को देखकर जहां पूरी समिति को साधुवाद दिया,तो वही कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाटापारा शहर में बन रहा दादी जी का यह मंदिर एक अनोखा मंदिर होगा, तथा रानी सती दादी जी की अलख पूरे प्रदेश में यहां से जाएगी,इस दौरान दादी भक्त संदीप गोयल भाटापारा ने बताया कि सभी दादी भक्तों एवं सेवाभावी लोगों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जो कि शीघ्र ही दादी जी की कृपा से पूर्ण होगा, एवं भाटापारा शहर में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर रानी सती दादी जी का मंगल पाठ,महा मंगल पाठ, भजन/ कीर्तन तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का श्रृंखलाबद्ध आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न स्थानों से लोग सपरिवार शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाते हैं, इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के भी सभी पदाधिकारी दादी मंदिर की भव्यता को देखकर प्रसन्न हुए तथा उन्होंने कहा कि यह मंदिर भाटापारा शहर नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ के लिए धर्म की दृष्टि से एक गौरव है, तथा इसका निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो ऐसी कामना करते हैं
 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *