भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा शामिल हुए बाबा गुरु घासीदास के जयंती समारोह में
सक्ती-22 दिसम्बर को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुर्दी में गुरुघासीदास बाबा की जयंती धूमधाम से उत्सव पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कर्मा नृत्य के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। और घर घर के द्वार द्वार पर अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा पूरे मानव समाज को शांति और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिए है । वे पूरे मानव समाज के गुरु हैं। बाबा जी की जीवनी और उनके उपदेशों को छत्तीसगढ़ के स्कूली किताबों में पढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसलिए इस विषय को स्कूली किताबों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए । इससे समाज में और आने वाली पीढ़ी में जनजागृति आयेगी,उन्होंने जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ कैलाश साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष बुद्धेश्वर बबलू मैत्री विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे , सरपंच धरमलाल चंद्रा, सत्यम महिलंगे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे
