एचपी ने पेश किया ओमनीबुक अल्ट्रा 16 इंच लैपटॉप, शुरुआती कीमत 5,49,999 रुपये

नई दिल्ली । एचपी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना प्रीमियम लैपटॉप एचपी ओमनीबुक अल्ट्रा 16-इंच लॉन्च करने की घोषणा की। इसकी शुरुआती कीमत 5,49,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह अगली पीढ़ी का एआई पीसी है, जिसे खास तौर पर डेवलपर्स, क्रिएटर्स और पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी ने बताया कि एचपी ओमनीबुक अल्ट्रा 16 को एआई आधारित जटिल कार्यों और भारी रचनात्मक कामों को पूरा करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें उच्चस्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता की आवश्यकता होती है।

एचपी ओमनीबुक अल्ट्रा 16 लैपटॉप अब एचपी के ऑनलाइन स्टोर पर ‘एक्लिप्स ग्रे’ रंग में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इसकी शिपिंग 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

कंपनी ने ग्राहकों के लिए चुनिंदा बैंकों के माध्यम से विशेष बैंक ऑफर की सुविधा भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।

एचपी इंडिया का कहना है कि नया लैपटॉप एआई और क्रिएटिव वर्कलोड से जुड़े जटिल कार्यों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया यह लैपटॉप एआई आधारित कंप्यूटिंग और रचनात्मक कार्यों के लिए कंपनी की नई पेशकश है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *