यूक्रेनी हवाई क्षेत्र में रूसी मिसाइलों को मार गिराने के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं नाटो : टोमजिक

वारसॉ । पोलैंड के उप राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सेज़री टोमजिक ने कहा है कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में रूसी मिसाइलों को मार गिराने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से कई तरह की जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

श्री टोमजिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि नाटो इस प्रस्ताव के बिल्कुल पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में रूसी मिसाइलों को निशाना बनाने का फैसला कई गंभीर चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

उन्होंने बताया कि नाटो सदस्य देशों के बीच कई महीने पहले इस तरह की सैन्य कार्रवाई की संभावना पर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

पोलैंड के उप राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के बयान से स्पष्ट है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच नाटो रूस के साथ सीधे सैन्य टकराव की आशंका को लेकर सतर्क रुख अपना रहा है।

गौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी मिसाइल हमलों और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नाटो सदस्य देशों के बीच लगातार चर्चा होती रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *