नई दिल्ली । सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार को हुए हमले में दो भारतीय नागरिक घायल हो गए। इस घटना पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हमले की निंदा की है।
विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट स्थित एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक, आर्थिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को तत्काल रोकने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिवारों के संपर्क में है तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
भारत ने नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।