छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से की सौजन्य भेंट

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव श्री नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की।

मुलाकात के दौरान श्री गणेश शंकर मिश्रा ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के समग्र, समावेशी और सतत विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों से श्री नृपेंद्र मिश्र को अवगत कराया।

विकसित भारत के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका

श्री मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए नीतिगत पहल की जा रही हैं।

उन्होंने छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने तथा प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को गति देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी साझा की।

इस सौजन्य भेंट का उद्देश्य विकसित भारत @2047 के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और राज्य की नीतिगत प्राथमिकताओं से परिचित कराना रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *