इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित उनकी समाधि ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शक्ति स्थल पहुंचे और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया था।

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। भारतीय राजनीति में उनके योगदान और देश के प्रति उनके नेतृत्व को आज भी याद किया जाता है। उनकी जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *