किरंदुल। मेहनत और नई सोच के साथ खेती में छोटे स्तर पर भी अच्छी आमदनी हासिल की जा सकती है। इसकी मिसाल समेली गांव के किसान लिंगा तामो पेश कर रहे हैं, जिन्होंने महज 15 पीट में मशरूम की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
लिंगा तामो ने शुरुआत में सीमित संसाधनों और कम लागत के साथ मशरूम उत्पादन शुरू किया। सही तापमान, नमी और नियमित देखभाल के चलते उन्हें अच्छा उत्पादन मिलने लगा। अब वे तैयार मशरूम को नियमित रूप से किरंदुल हाट बाजार में बेच रहे हैं, जहां ताजा और पौष्टिक मशरूम की अच्छी मांग है।
लिंगा तामो के अनुसार, पहले केवल पारंपरिक खेती से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता था, लेकिन मशरूम उत्पादन शुरू करने के बाद उनकी आमदनी में सुधार हुआ है। कम जगह और कम समय में तैयार होने वाली इस खेती ने उनके लिए रोजगार का नया अवसर खोल दिया है।
उनकी इस पहल से प्रेरित होकर गांव के अन्य किसान और युवा भी मशरूम की खेती के प्रति रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, किरंदुल हाट बाजार में ग्राहक भी उनके ताजे मशरूम को पसंद कर रहे हैं।
लिंगा तामो की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन रही है। उन्होंने साबित किया है कि सीमित संसाधनों में भी खेती के नए तरीकों को अपनाकर बेहतर आमदनी हासिल की जा सकती है।