रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर श्री रेड्डी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर निरंतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट को दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।
दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री श्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी उपस्थित रहे।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव श्री संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत तथा छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दोनों मुख्यमंत्रियों की इस मुलाकात से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच संवाद, समन्वय और पारस्परिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल का संदेश मिला।