रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल भी उपस्थित रहे।
लोक भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान साहित्य एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। डॉ. यतीन्द्र मिश्र देश के जाने-माने लेखकों में शामिल हैं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से उनकी यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में हुई।