छठ महापर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने दी शुभकामनाएं, स्वच्छता बनाए रखने की अपील

किरंदुल । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह ने समस्त नगरवासियों एवं छठ व्रतधारी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना, शुद्धता, संयम और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। यह पर्व हमें आपसी एकता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि किरंदुल में उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा प्रतिवर्ष छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में नगर के सभी समाजों की सहभागिता और सहयोग सामाजिक एकता की मिसाल पेश करता है।

छठ घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने सभी नगरवासियों से अपील की कि छठ पूजा के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही पर्व को आपसी सहयोग, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाएं, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

अंत में उन्होंने छठी मैया से किरंदुल नगर की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करते हुए सभी व्रतधारियों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *