बंगाली कैंप में सांस्कृतिक सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक ने रखी आधारशिला

किरंदुल। बंगाली कैंप क्षेत्र के लोगों को सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। एनएमडीसी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्रस्तावित सांस्कृतिक सामुदायिक भवन का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

सत्संग भवन, बंगाली कैंप में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण ने पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में एनएमडीसी के अधिकारी-कर्मचारी, सिविल विभाग की टीम तथा बंगाली कैंप के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित सांस्कृतिक सामुदायिक भवन के निर्माण से बंगाली कैंप क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक मंच उपलब्ध होगा। इससे सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को एक साझा आयोजन स्थल की सुविधा भी मिलेगी।

एनएमडीसी की इस पहल से क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *